जुगाड़ से गाड़ी बनाने वाले शख्स को ‘जुगाड़ गाड़ी’ के बदले आनंद महिंद्रा ने बोलेरो गिफ्ट कर निभाया वादा

देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अपने ट्वीट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ज्यादातर जुगाड़ से निर्मित वीडियो साझा करते हैं और नई-नई चीजें बनाने वाले लोगों की प्रशंसा करते हैं। एक बार फिर आनंद महिंद्रा ने जुगाड़ बनाने वाले शख्स से इतने आकर्षित हो गए कि उन्हें नई गाड़ी ही गिफ्ट कर दी है।

बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही आनंद महिंद्रा ने छोटी क्लिप ट्विटर पर शेयर की थी। शख्स ने कबाड़ की चीजों का उपयोग करते हुए एक चार पहिया गाड़ी बनाई थी। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए जुगाड़ के बदले शख्स को बोलेरो गिफ्ट देने की बात कही थी। आनंद महिंद्रा ने अपना वादा निभाया है। दत्तात्रेय लोहार और उनके स्वजन को गिफ्ट दी हुई कार की कुछ फोटो ट्विटर पर साझा की है।

आनंद महिंद्रा ने कार लेने वाले परिवार की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि खुशी है कि उन्होंने जीप के बदले नई बोलेरो देने की पेशकश का आमंत्रण स्वीकार किया है। अब यह जीप महिंद्रा रिसर्च वैली में अन्य कारों के साथ संग्रह का हिस्सा होगी। बता दें कि दत्तात्रेय ने अपने बेटे की मुराद पूर्ण करने के लिए 60,000 रुपये खर्च कर जुगाड़ू गाड़ी बनाई थी।

महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने 45 सेकंड की एक क्लिप साझा की है। क्लिप में दत्तात्रेय लोहार बता रहे हैं कि चार पहिया गाड़ी कैसे चलती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था किसी भी नियम से स्पष्ट रुप से मेल नहीं खाता है। मैं अपने लोगों की सरलता और ‘कम से कम’ क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा।

Join Us

Leave a Comment