गया जिले में बागेश्वरी गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ, शहर वासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति

गया-मानपुर जंक्शन के माध्य बागेश्वरी गुमटी पर रोजाना शहर के लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रेलवे ओवरब्रिज बनाने की बात कई सालों से चल रही है। किंतु, लोग अभी भी रेलवे ओवरब्रिज बनाने की राह देख रहे हैं।

स्थानीय सांसद विजय कुमार से लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने रेल ओवर ब्रिज बनाने के लिए आवाज उठाई है। सांसद ने लोकसभा में भी इस बात को रखा है। लेकिन, अब जाम की समस्या से पार पाने के लिए बागेश्वरी गुमटी के समीप फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।

प्रतीकात्मक चित्र

जाम की समस्या से पार पाने के लिए पुल निर्माण निगम और रेल प्रशासन संयुक्त रूप से फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर योजना बनाया है। पुल के ड्राफ्टिग, प्राक्कलन, विभागीय स्तर पर कुछ जरूरी कागजी प्रक्रिया शीघ्र की पूरी होने जा रही है। इसके बाद राशि का आवंटन और काम करने की परमिशन मिल जाने के पश्चात यह फुट ओवरब्रिज का निर्माण प्रारंभ होगा। हालांकि, रेलवे के वरिय पदाधिकारियों के द्वारा इसे स्वीकृति नहीं मिली है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी। रेलवे के द्वारा जमीन दी जाएगी। राज्य सरकार अपने संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू करेगी।

बता दें कि बागेश्वरी गुमटी के समीप रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लेकर जिला प्रशासन और रेल प्रशासन की संयुक्त रूप से कई सालों से चल रहा है। आरओबी निर्माण के लिए सर्वे भी पूर्ण हो चुका है। आगे का काम राज्य सरकार के आदेश पर शुरू किया जाएगा। किंतु, अब फुटओवर ब्रिज निर्माण का काम शुरू हो रहा है। इसके लिए पुल निर्माण निगम के अधिकारी और प्रशासन आपस में चर्चा कर रहे हैं। सब कुछ सही रहता है तो वित्तीय साल 2022-23 मई फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। हर स्तर पर इसके लिए तैयारियां शुरू हो रही है।

Join Us