इंडियन ऑयल ने लॉन्च किया सौर चूल्हा जिसमे बिना ईंधन सूर्य प्रकाश से बनेगा खाना, जानें कितनी है इसकी कीमत

देश की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन नै बुधवार के दिन में घर के अंदर उपयोग होने वाली सौर चूल्हा को लांच किया, जिसे रिचार्ज करके इस्तेमाल किया जा सकता है। सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले चूल्हे को रसोई घर में रखकर लोग खाना बना सकते हैं।

इस चूल्हे के रखरखाव में मामूली खर्च आता है और इसे जीवाश्म ईंधन के ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है। यानी कि इस चूल्हे में ना ईंधन की आवश्यकता है ना ही लकड़ी की जरूरत पड़ेगी। अपने आधिकारिक आवास पर पेट्रोलियम मंत्री ने एक कार्यक्रम की मेजबानी की, मौके पर चूल्हे पर बना हुआ खाना परोसा गया।

इस मौके पर आईओसी के निदेश एस एस वी रामकुमार ने कहा कि यह चूल्हा सौर कुकर से भिन्न है, क्योंकि इसे धूप में रखने की जरूरत नहीं है। फरीदाबाद स्थित आईओसी के अनुसंधान एवं विकास विभाग में सूर्य नूतन को विकसित किया है, जो छत पर रखे गए पीवी चैनल के माध्यम से प्राप्त सौर ऊर्जा से इस्तेमाल में आता है। इस चूल्हे के इस्तेमाल से पैसे की बचत तो होगी ही, इसके साथ ही प्रदूषण की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

एक परिवार के लिए तीन टाइम का खाना शुरू नूतन से आसानी से बना सकते हैं। छत पर लगी हुई सोलर प्लेट से यह जुड़ा होता है। सोलर प्लेट से पैदा होने वाली ऊर्जा केवल के माध्यम से चूल्हे तक पहुंच जाती है। फिर इसी ऊर्जा से सूर्य नूतन से खाना पक कर तैयार होता है। पहले थर्मल बैटरी में सोलर प्लेट सौर ऊर्जा को रिजर्व करती है। रात के समय भी इससे खाना बन सकता है। चार लोगों वाले फैमिली के लिए आसानी से तीन टाइम का खाना बनाया जा सकता है।

देश के 60 जगहों पर सूर्य नूतन को आजमाया गया है। भविष्य में इस चूल्हे का कमर्शियल लॉन्चिंग किया जाना है। कहा जा रहा है कि सूर्य नूतन का प्राइस 18 हजार से 30 हजार रुपए के बीच होगी। सरकारी सहयोग के बाद इसका रेट घटकर 10,000 से 12,000 के बीच हो सकता है। इस चूल्हे का लाइफ 10 वर्ष है। यानी आप एक बार खर्च करके 10 सालों के लिए निश्चिंत हो जाएंगे।

Join Us