समस्तीपुर से पटना की दूरी घटकर हो जाएगी महज 65 किलोमीटर, ये है एनएचएआई की तैयारी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने औरंगाबाद से दरभंगा तक फोरलेन निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पैकेज दो के तहत विदुपुर से समस्तीपुर तक के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क बन जाने के बाद समस्तीपुर से राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र 65 किलोमीटर हो जाएगी।

वहीं समस्तीपुर से दरभंगा हवाई अड्डा की दूरी मात्र 35 किलोमीटर होगी। इस सड़क के बनने से दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, गया, जहानाबाद एवं औरंगाबाद के लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर फायदा होगा। सड़क को जयनगर तक बनाने का प्रस्ताव है। इसके बाद नेपाल से सीधा संपर्क हो जाएगा। जबकि दरभंगा, पटना एवं गया एयरपोर्ट भी सड़क मार्ग से सीधा जुड़ जाएगा।

प्रतीकात्मक चित्र

सबसे अहम बात यह है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा फोरलेन समिति लिंक रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण भी हो चुका है। यह भी अंतिम पड़ाव में है। सिर्फ थ्री डी प्रकाशन होना बाकी था। लेकिन इसी बीच 2.1 किलोमीटर लिंक रोड को हटा दिया गया है। पहले ही शहरवासी जाम की समस्या से जूझ रहे थे फोरलेन बनने से परेशानी कम नहीं होगी।

समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि एनएचआई के अधिकारी को फोरलेन से जुड़ी हुई जानकारी के लिए मिलने के लिए बुलाया गया था। कोरोना संक्रमण हो जाने के चलते वह मिलने में असमर्थ है। शहर में जाम की परेशानी के मद्देनजर फोरलेन को समस्तीपुर-ताजपुर पंथ से लिंक करना आवश्यक है। पहले से प्रस्तावित नक्शे में आजादी छेड़छाड़ होती है तो उसे सुधार कराया जाएगा। ( किस आर्टिकल में प्रयोग किए गए चित्र प्रतीकात्मक है।)

Join Us

Leave a Comment