मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बिहार के इन हिस्सों में होगी बारिश, जारी रहेगा सर्दी का सितम

नए साल के आगमन होते ही बिहार में ठंड का प्रकोप दिखने लगा है। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार के दिन धूप निकलने से मौसम में थोड़ी गर्माहट देखने को मिली। दिन में ठंड और कनकनाहट से लोगों को निजात मिला है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए रहने के आसार है। हल्की बारिश भी होगी।

राज्य में पछुआ हवा का प्रभाव जारी रहेगा। कुछ हिस्सों में 2 से 3 दिनों तक मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 8 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी और मौसम में सुधार होगा। बीते दिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि देखी गई है।

प्रतीकात्मक चित्र

बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर छपरा रहा जहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 77 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

राज्य की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार के दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार के दिन राजधानी व इसके आसपास के इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

Join Us

Leave a Comment