बिहार पर मौसम की दोहरी मार, इन 17 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार पर मौसम की दोहरी मार जारी है। मौसम की आंख-मिचौली ने राज्य वासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य के पूर्णिया व दरभंगा में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। वहीं राज्य के उत्तरी हिस्से के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का धुंध छाया रहा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

अब मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 3 फरवरी के दिन राजधानी समेत 17 जिले में गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज में बिजली चमकने से के साथ हल्के से मध्यम स्तर के बारिश होने की संभावना है। इन मौसमी प्रभाव के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रतीकात्मक चित्र

पछुआ हवा की रफ्तार में कमी होने से 2 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से निजात मिलेगी। बीते 24 घंटों में सबौर, मोतिहारी व बेगूसराय सबसे ठंडा जगह रहा इस दौरान यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा की रफ्तार में आंशिक कमी आई है। दिन में धूप खिलने से राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

बीते 24 घंटों में पटना का अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई इस दौरान यहां का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बेगूसराय में 1.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 22.1 डिग्री, भागलपुर में 2.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 21.2 डिग्री, गया में 0.1 डिग्री की वृद्धि के साथ 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि राजधानी पटना सहित राज्य के 17 शहरों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

Join Us

Leave a Comment