बिहार पर मौसम की दोहरी मार, दो‌ दिनों तक मौसम रहेगा खराब, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में आने वाले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान ओला गिरने की भी उम्मीद है। आने वाले 24 और 48 घंटों के लिए कर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आ रही ठंड हवा का प्रभाव राज्य में देखा जा रहा है। राजधानी समेत राज्य के अन्य जिलों में लोगों को सचेत रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। रविवार की सुबह भी राजधानी व वैशाली, नालंदा और कई जिलों में हल्की बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के उत्तरी हिस्से में दक्षिण पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में दक्षिण-पश्चिम हवा का प्रभाव जारी है। सतह से 0.9 किलोमीटर पर 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा का असर दिख रहा है। मौसम कारकों के चलते आसमान में निम्न व मध्यम दर्जे के बादल का आगमन भी शुरू हो गया है। उधर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी नमी वाली हवा का आगमन बिहार में शुरू हो गया है। इसके कारण आने वाले 24 घंटों में सूबे के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल तथा दक्षिण मध्य बिहार के राजधानी, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कुछ जगहों पर गरज व हल्की से मध्यम वर्षा व आकाशीय बिजली का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि रात के तापमान में अधिकांश जगह पर एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है। लेकिन गया राज्य का एकमात्र ऐसा जगह जहां 24 घंटों की अपेक्षा में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान गया का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Join Us

Leave a Comment